मनोरंजन डेस्क
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जनवरी 2021 में नन्हे मेहमान को जन्म देने वाली हैं। हाल ही में वोग मैगजीन ने अनुष्का शर्मा का कवर फोटोशूट कराया है। सोशल मीडिया पर अनुष्का की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फोटोशूट में अनुष्का के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। अब अनुष्का की इन फोटोज पर विराट कोहली का रिएक्शन आया है। पति विराट ने अनुष्का की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कॉमेंट करते हुए लिखा, “बेहद खूबसूरत”। कवर पेज शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा है, ’अपने लिए और पूरी जिंदगी के लिए इसे कैप्चर किया। यह मजेदार रहा।’
यह भी पढें : रेल सम्पत्ति की चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
