Saturday, April 11, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रीमियर लीग में 13 नए कोरोना संक्रमण मामले सामने आए

प्रीमियर लीग में 13 नए कोरोना संक्रमण मामले सामने आए

लंदन (हि.स.)। इंग्लिश पेशेवर फुटबॉल टूर्नामेंट प्रीमियर लीग में 13 नए कोरोना संक्रमण मामले सामने आए हैं। आयोजकों ने उक्त जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “प्रीमियर लीग पुष्टि करता है कि सोमवार 21 फरवरी और रविवार 27 फरवरी के बीच, 3,016 खिलाड़ियों और क्लब के कर्मचारियों का कोविड-19 परीक्षण किया गया था। इनमें से 13 नए सकारात्मक मामले सामने आए हैं। प्रीमियर लीग प्रतियोगिता की अखंडता और पारदर्शिता के उद्देश्यों के लिए यह एकत्रित जानकारी प्रदान कर रहा है।”

बयान में आगे कहा गया है, “क्लब या व्यक्तियों के बारे में कोई विशेष विवरण लीग द्वारा प्रदान नहीं किया जाएगा और परिणाम साप्ताहिक आधार पर सार्वजनिक किए जाएंगे।”

इससे पहले, लीड्स युनाइटेड ने जेसी मार्श को क्लब के नए मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने की पुष्टि की । 48 वर्षीय मार्श ने जून 2025 तक क्लब के साथ करार किया है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular