Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजनप्रीति जिंटा ने पति के साथ लॉस एंजेलिस में मनाया करवाचौथ

प्रीति जिंटा ने पति के साथ लॉस एंजेलिस में मनाया करवाचौथ

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा इन दिनों लॉस एंजेलिस में हैं, जहां उन्होंने अपने पति जीन गुडएनफ के साथ पूरे रीति रिवाज के साथ करवाचौथ का त्योहार मनाया। प्रीति ने करवाचौथ नाइट की पूरी फोटो सीरीज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा की है ।

पहली तस्वीर में प्रीति हाथ में पूजा की थाली लिए, सिर पर लाल चुनरी ओढ़े हुए बड़ी ही बेसब्री के साथ चांद का इंतजार कर रही हैं, तो वही अन्य तस्वीरों में वह छलनी में से अपने पति जीन गुडएनफ को निहारती हुईं और उनके हाथ से पानी पीती हुईं नजर आ रही हैं । एक अन्य तस्वीर में जीन बड़े ही प्यार से प्रीति के गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं । प्रीति जिंटा ने करवाचौथ के खास अवसर पर येलो लहंगे के साथ लाल चोली और रेड और गोल्डन दुपट्टा लिया, जिसके साथ उन्होंने हाथों में बैंगल और माथे पर मांग टीका लगाया । इंडियन लुक में प्रीति बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है।

प्रीति जिंटा ने साल 2016 में बिजनेसमैन जीन गुडएनफ से शादी की थी। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पति के साथ वीडियो साझा करती रहती हैं। पिछले साल नवंबर में प्रीति जिंटा सेरोगेसी के जरिए माँ बनी हैं। प्रीति जिंटा के जुड़वां में एक बेटा और बेटी हैं जिनका नाम जय और जिया हैं। बच्चों के आने से प्रीति और जीन दोनों बेहद खुश हैं ।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular