– एक्सपोर्ट्स एंड सोशलिस्ट के लिए प्रिया अग्रवाल को किया गया है सम्मानिती
मुरादाबाद (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मुरादाबाद निवासी व महिला निर्यातक प्रिया अग्रवाल समेत 45 महिला उद्यमियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बीते दिन लखनऊ के राजभवन में आयोजित प्रतिष्ठित फेमप्रेन्योर राइजिंग स्टार्स अवार्ड समारोह में सम्मानित किया। एक्सपोर्ट्स एंड सोशलिस्ट के लिए प्रिया अग्रवाल को सम्मानित किया गया है।
बुधवार को मुरादाबाद लौटी भाजपा नेत्री प्रिया अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में महिला उद्यमियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और व्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए 45 असाधारण महिला उद्यमियों को व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार प्रदान किए़ जिसमें उनके अलावा इंडिया यूपी की अध्यक्ष मीतू पुरी और उपाध्यक्ष रिया रहेजा द्वारा आयोजित फेमप्रेन्योर राइजिंग स्टार्स अवॉर्ड समारोह में न केवल उपलब्धियों का सम्मान किया गया, बल्कि महत्वाकांक्षी महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणा की किरण के रूप में भी काम किया गया, जिनमें प्रिया अग्रवाल एक्सपोर्ट्स एंड सोशलिस्ट, अंजू आहूजा आहूजा शाल, डाली जैन डीश्कोट, साज़ मल्होत्रा गायिका, स्तुति शामिल हैं। रहेजा वेल्थ क्लिनिक, वैंडी मेहरा जनक द्वारा अध्ययन, इज़हार से रुचिता बंसल और भारत के विभिन्न राज्यों से कई और निपुण महिला उद्यमी शामिल रहीं।
निमित जायसवाल/सियाराम
