Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रियंका वाड्रा पहुंची कांग्रेस कार्यालय, 'प्रत्याशी चयन' पर बैठक

प्रियंका वाड्रा पहुंची कांग्रेस कार्यालय, ‘प्रत्याशी चयन’ पर बैठक

लखनऊ(हि.स.)। कौल हाउस में दो दिनों तक संगठन मजबूत करने का मंथन करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा बुधवार को प्रदेश कार्यालय पहुंची। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रियंका ने प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू और आराधना मिश्रा के साथ प्रत्याशी चयन सहित कई बिन्दुओं पर बैठक किया।

माल एवेन्यू स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा बैठक कक्ष में पहुंची तो वहां प्रदेश के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद चुनाव समिति और सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ उन्होंने बैठक की। बैठक में भी कांग्रेस की जीती हुई सीटों को फिर से जीतने और नई जगह तलाशने पर चर्चा हुई। विधानसभा चुनाव में जीताऊ प्रत्याशी के चयन के लिए समिति के सुझाव लिये गये।

इसके साथ में कांग्रेस की हम वचन निभाएंगे के नारे के साथ आरंभ होने जा रही कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के रुट मैप को कांग्रेस महासचिव ने बैठक में समझा और प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने प्रतिज्ञा यात्रा की 12 हजार किलोमीटर की दूरी के रुकने के प्वाइंट पर चर्चा की। वही यात्रा को आरंभ करने की तिथि पर भी सभी पदाधिकारियों ने सुझाव दिये।

इस दौरान प्रदेश कार्यालय पर प्रियंका वाड्रा से मिलने वाले सामाजिक संगठनों, चिकित्सा संगठनों, बंजारा समाज, किसान समाज से जुड़े सैकड़ों लोगों का पहुंचना हुआ। कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं और टिकट के उम्मीदवारों ने भी प्रियंका से मुलाकात की।

RELATED ARTICLES

Most Popular