Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रियंका वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के 44 जिलों को चार हिस्सों में...

प्रियंका वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के 44 जिलों को चार हिस्सों में बांटा, बनाए चार प्रमुख

लखनऊ(हि.स.)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को आगामी कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश के 44 जिलों को चार हिस्सों में बांट दिया। पार्टी की आगामी योजना के लिए चार हिस्सों में बांटे गए हिस्सों में प्रमुख भी तय किए। इसमें प्रदेश के पुराने नेताओं के नेतृत्व में हम वचन निभाएंगे के नारे पर पदयात्रा निकाला जाना तय हुआ।

प्रियंका वाड्रा ने दो दिनों के दौर के पहले दिन प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकें कीं और बड़े से स्क्रीन के सामने आगामी योजनाओं का खाका रखा। स्क्रीन पर कांग्रेस के आगामी योजनाओं को समझाते हुए प्रियंका ने जनता में कांग्रेस का विश्वास बढ़ाने के लिए हम वचन निभाएंगे पदयात्रा निकालना तय किया।

पदयात्रा के लिए रोडमैप प्रस्तुत हुआ और इसे उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समझने और समझाने के लिए कहा।

कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू समेत पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं को अनुशासन का मंत्र भी दिया। वरिष्ठ नेताओं को उनके अनुभवों को उपयोग पार्टी की तैयारियों में लगाने के लिए करने को कहा।

इस दौरान टिकट के दौड़ में लगे कई जनपदों से आये कांग्रेस नेताओं का प्रदेश कार्यालय पर जमावड़ा लगा रहा। बाहर से आये नेताओं ने प्रियंका वाड्रा से मिलने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने पूरी तरह से उन्हें रोक दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular