Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रियंका वाड्रा करती है सलेक्टिव पॉलिटिक्स - केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

प्रियंका वाड्रा करती है सलेक्टिव पॉलिटिक्स – केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

– चुनाव की रणनीति और संगठन को मजबूत करने के लिए बरेली पहुंचे केंद्रीय मंत्री

– उप्र चुनाव के सह प्रभारी बनाये गए है केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

बरेली (हि स.)। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने के लिए सर्किट हाउस पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि, कांग्रेस अपने आपको राष्ट्रीय पार्टी कहती है, लेकिन उनका कोई अध्यक्ष नहीं हैं। लखीमपुर की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सलेक्टिव पॉलिटिक्स करती है।

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को उप्र चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज बरेली पहुंचे। आज पूरे दिन चुनाव पर मंथन होगा। संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाए। विधायकों का फीडबैक लिया जाएगा। उनका कहना है कि उप्र में भाजपा चुनाव जीतेगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह सलेक्टिव पॉलिटिक्स करती है। लखीमपुर घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रियंका गांधी पर सलेक्टिव पॉलिटिक्स करने का सवाल उठाया।

पेट्रोल डीजल और सब्जियों पर बढ़ती महंगाई को लेकर जब केंद्रीय मंत्री से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण कुछ दिक्कतें हुई है लेकिन फिर भी महंगाई नियंत्रण में है। सर्किट हाउस में चुनाव को लेकर हो रही मीटिंग में रजनीकांत माहेश्वरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व बरेली के सांसद संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular