Sunday, April 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलप्रियंका राजस्थान की बेटियों के साथ हो रहे दरिंदगी के खिलाफ लड़ेंगी...

प्रियंका राजस्थान की बेटियों के साथ हो रहे दरिंदगी के खिलाफ लड़ेंगी या नहीं: भाजपा

-उप्र भाजपा ने ट्वीट कर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर उठाए सवाल

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोलते हुए कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं, बच्चियों की स्थति की ओर ध्यान खीचा है। उप्र भाजपा के ट्वीटर हैण्डल से ट्वीट कर कहा गया कि शर्म करो प्रियंका वाड्रा जी…बेटियों के नाम पर ओछी राजनीति बंद कीजिए। भाजपा ने आगे लिखा है कि अपने कांग्रेस शासित राजस्थान की बेटियों के साथ हो रहे दरिंदगी के खिलाफ लड़ेंगी या नहीं ? यूपी के ‘चुनावी पर्यटन’ से थोड़ा समय निकालिए…।

उप्र भाजपा ने अपने इस ट्वीट में केन्द्रीय भाजपा आइटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय के एक ट्वीट को भी साझा किया है। उसमें अमित मालवीय ने राजस्थान से जुड़ी एक खबर की कटिंग साझा करते हुए लिखा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था ध्वस्त् है। मिहला उत्पीड़न, खास तौर पर स्कूल जाने वाली बच्चियों के साथ हैवानियत की घटनाएं बेहिसाब बढ़ गयी हैं। स्कूल प्रशासन अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल इन मासूमों को चुप कराने के लिए कर रहे हैं। अशोक गहलोत(राजस्थान के मुख्यमंत्री) और गांधी परिवार की चुप्पी शर्मनाक है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल विज्ञापनों में महिला सशक्तिकरण कर रही है। धरातल में कुछ नहीं किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुझे भाजपा और योगी से धर्म के संबंध में कोई प्रमाणपत्र नहीं चाहिए।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular