Monday, March 30, 2026
Homeमनोरंजनप्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अमेरिका में प्रवासी होने का अनुभव

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अमेरिका में प्रवासी होने का अनुभव

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयार्क में सोना नाम से अपने एक भारतीय रेस्टोरेंट खोलने के बाद हाल ही सोना होम के नाम से अपना एक होमवेयर ब्रांड लॉन्च किया है। इसकी जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी है। इसके साथ ही प्रियंका ने भारत से अमेरिका आकर सबकुछ सेट करने के अपने अनुभव को भी साझा किया है और बताया है कि अमेरिका में प्रवासी होने का क्या मतलब होता है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा-‘भारत से आकर अमेरिका को अपना दूसरा घर बनाना बेहद चैलेंजिंग रहा। लेकिन मेरी ये यात्रा मुझे ऐसी जगह लेकर आई, जहां मुझे अपना दूसरा परिवार और दोस्त मिले। मैं यहां हर चीज में भारत का एक अंश लेकर आई। मैं जो भी करती हूं, उसमें एक भारतीय की झलक है। भारतीय संस्कृति अपने सत्कार के लिए जानी जाती है। यह लोगों को साथ जोड़ने और अपने समुदाय के बारे में है। मेरे लिए भी एक प्रवासी के तौर पर यह बहुत मायने रखता है।

प्रियंका का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा विदेश में रह कर भी अपनी संस्कृति से जुडी हुई है और यह बात किसी से छिपी नहीं है। प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहने के बावजूद हर भारतीय त्यौहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। प्रियंका के वर्कफ़्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ की शूटिंग पूरी की है, जिसमें वह ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के स्टार रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में भी दिखाई देंगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular