Sunday, April 5, 2026
Homeमनोरंजनप्रियंका गांधी ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का वीडियो किया शेयर...

प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का वीडियो किया शेयर तो ऋचा चड्ढा और पूजा भट्ट के यूं आए रिएक्शन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अगले साल यूपी में होने वाली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को लखनऊ में महिला चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया था। इसी के साथ ही कांग्रेस ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नाम से एक वीडियो रिलीज किया है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट और ऋचा चड्ढा ने इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। पूजा भट्ट ने प्रियंका गांधी के द्वारा साझा किये गए इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा-‘यह बहुत पसंद आया! दृश्य, संगीत, संदेश और भावना!’

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा- ‘मुझे यह वीडियो बहुत पसंद है। और भी महिलाओं को नेतृत्व के लिए आगे आना चाहिए!’

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को पसंद भी किया जा रहा है। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रियंका गांधी ने एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया था और लिखा था, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ बदलाव की आवाज है, एक नई राजनीति की शुरुआत है। लड़की हूं लड़ सकती हूं, मैं कुछ भी कर सकती हूं!’

प्रियंका गांधी द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में महिला सशक्तिकरण की झलक है। इसके साथ ही इस वीडियो में यह भी बताया गया है कि महिलायें किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। वह घर और देश दोनों संभालने की क्षमता रखती है।

सुरभि सिन्हा/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular