Friday, February 13, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रियंका गांधी ने कहा, कोरोना संकट में पीएम मोदी ने डरपोक की...

प्रियंका गांधी ने कहा, कोरोना संकट में पीएम मोदी ने डरपोक की तरह व्यवहार किया

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना की दूसरी लहर में पैदा हुए हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधकर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के लिए भारतीय नागरिक नहीं, बल्कि राजनीति प्राथमिकता है तथा उन्हें सिर्फ अपने प्रचार की चिंता रहती है। प्रियंका ने दावा भी किया कि पूरी दुनिया ने देख लिया कि प्रधानमंत्री मोदी शासन करने में सक्षम नहीं हैं।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान अपने कदम पीछे खींच लिए और खराब दौरे के गुजरने का इंतजार किया। भारतीय प्रधानमंत्री ने एक डरपोक की तरह व्यवहार किया। उन्होंने अपने ही देश को नीचा दिखाया।’ प्रियंका ने दावा किया कि प्रधानमंत्री की व्यापक क्षमता को लेकर जो मिथ्या फैली थी, वहां बेनकाब हो गई। प्रियंका ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री ने समय रहते विशेषज्ञों की चेतावनियों पर ध्यान दिया होता या स्वास्थ्य संबंधी संसदीय समिति की सिफारिशों पर कदम उठाया होता हो देश में बेड, ऑक्सीजन और दवाओं की कमी नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों के जीवन को तवज्जो नहीं देते हुए जीवन रक्षक दवाओं की करोड़ों खुराक निर्यात कर दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular