चित्रकूट (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अध्यक्षता में कर्वी विधानसभा में प्रतिज्ञा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला ने कहा कि सभी कांग्रेसी एकजुटता के साथ प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस को मजबूत करने को कमर कस लें।
बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित टाउन हाल में प्रतिज्ञा सम्मेलन में प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला, प्रदेश सचिव श्रवण कुमार साहू ने कहा कि गांव-गांव पहुंचकर कांग्रेसी पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। आम जनता के हितों के लिए कांग्रेस ने हमेशा संघर्ष किया है। आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश सचिव श्रवण साहू ने कहा कि पिछड़ों, दलितों, किसानों, नौजवानों एवं जनता के हितों के लिए प्रियंका गांधी जिस तरह सड़कों में उतरकर न्याय के लिए लड़ती हैं। उसी प्रकार सभी कांग्रेस एकजुट होकर जनता के हितों के लिए संघर्ष करें।
जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने सभी कांग्रेसियों का आभार जताते हुए आवाहन किया कि कांग्रेसी एकजुट होकर दोनों विधानसभा में कांग्रेस को जिताने का काम करें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रंजना बरातीलाल पाण्डेय, अवधेश करवरिया, अनिल गुप्ता, राकेश वर्मा, कालीचरण राजपूत, मेंहदी हसन, विजयमणि त्रिपाठी, जमुना शुक्ला, कविता गुप्ता, नीरु गुप्ता, निर्मला भारती, शिवसागर पाण्डेय, जगजाहिर पटेल, कामता द्विवेदी, महेन्द्र सिंह, अरुण गुप्ता, चुनबाद प्रजापति, लतीफ खान, शिवगुलाम वर्मा, रमादत्त मिश्रा, राजनारायण यादव, शिवगुलाम वर्मा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
रतन
