Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रियंका गांधी काशी से विधानसभा चुनाव का करेंगी शंखनाद,दो अक्टूबर को रैली

प्रियंका गांधी काशी से विधानसभा चुनाव का करेंगी शंखनाद,दो अक्टूबर को रैली

– रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री शहर में

वाराणसी (हि.स.)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के दो अक्टूबर को प्रस्तावित वाराणसी रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी है। स्थानीय मजबूत क्षत्रप ललितेश पति त्रिपाठी और ‘औरंगाबाद हाउस’ के पार्टी से अलग होने के बाद रैली में शक्ति प्रदर्शन के लिए भी पदाधिकारी जुट गये है।

छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने शुक्रवार को मैदागिन स्थित महानगर कार्यालय में समीक्षा बैठक कर रैली के तैयारियों को जांचा। बैठक में पूर्व विधायक अजय राय ने तैयारियों की जानकारी दी। नेताओं ने प्रियंका गांधी के रैली को यादगार और सफल बनाने के लिए रणनीति भी बनी।

इस दौरान राजेश तिवारी ने कहा कि रैली को सफल बनाना व अधिक से अधिक सर्व समाज आम जनों की भागीदारी कराना आवश्यक है। इसके लिए वार्ड स्तर,शहर के पदाधिकारियों, वरिष्ट जन,एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों, फ्रंटल संगठन सबकी जिम्मेवारी अलग-अलग तय करें। उन्होंने कहा कि इस जनविरोधी सरकार को बेनकाब करने के लिए रैली काशी में की जा रही है। बाबा विश्वनाथ की नगरी से प्रियंका गांधी आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है।

बैठक में महानगर कांग्रेस कमेटी में विस्तार के बाद बने नए पदाधिकारीयों का स्वागत कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नये पदाधिकारियों को उनके दायित्व को भी बताया। बैठक का अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया। बैठक में सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव,दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रितु पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular