Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रियंका का ट्वीट, नौकरी के लिए खून से खत लिखने को मजबूर...

प्रियंका का ट्वीट, नौकरी के लिए खून से खत लिखने को मजबूर युवा

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश में नजदीकी विधानसभा चुनाव देखते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सक्रिय हो गयी हैं। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश की हर छोटी- बड़ी समस्या का स्वयं संज्ञान लेती हैं। इस बीच देखा जा रहा है कि वह प्रदेश की भाजपा सरकार को लगातार घेरने का प्रयास कर रही हैं। वह चाहे बयान जारी कर उत्तर प्रदेश में किसी कार्यक्रम में जाकर या फिर ट्वीट के माध्यम से। इधर लगातार वह उत्तर प्रदेश से जुड़े विषयों पर ट्वीट कर रही हैं।

सोमवार को प्रियंका ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की जनता से वायदा किया कि अगर कांग्रेस की सरकार उत्तर प्रदेश में बनती है तो किसी भी बीमारी में 10 लाख तक का खर्च सरकार वहन करेगी। मंगलवार को युवाओं के मुद्दे पर प्रियंका ने ट्वीटर पर लिखा कि बड़े ही शर्म की बात है कि भाजपा सरकार उन्हें इस कदर प्रताड़ित करती है कि नौकरी मांगने के लिए वे खून से खत लिखने को मजबूर हैं।

प्रियंका गांधी ने अभ्यर्थियों द्वारा मुख्यमंत्री को खून से लिखे पत्र को अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर किया है। अभ्यर्थियों ने करीब एक लाख, 37 हजार, 500 रिक्त पदों को भरने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular