Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश-प्रिंस हत्याकांड का खुलासा:प्रेमिका समेत पांच गिरफ्तार -अवैध सम्बन्धों के कारण गई...

-प्रिंस हत्याकांड का खुलासा:प्रेमिका समेत पांच गिरफ्तार -अवैध सम्बन्धों के कारण गई गयी थी प्रिंस की हत्या

दो मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद

गाजियाबाद(हि.स.)।टीला मोड़ पुलिस व स्वाट टीम ने प्रिंस नामक 23 वर्षीय युवक की हत्या का मामला रविवार को सुलझा दिया है। पुलिस ने इस मामले में उसकी प्रेमिका,प्रेमिका के पति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रेमिका के परिजनों ने अपनी इज्जत के खातिर प्रिंस की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसकी लाश को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में नाले में फेंक दिया था।

स्वाट टीम के प्रभारी अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने बताया कि बागपत थाना क्षेत्र के सरूरपुर गांव निवासी राजरानी ने 19 दिसंबर 2021 को टीला मोड़ थाने पर अपने 23 वर्ष पुत्र प्रिंस की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। प्रिंस इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किराए पर रहता था और जावली गांव स्थित क्रिकेट अकादमी में कोचिंग ले रहा था। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीला मोड़ पुलिस के साथ मिलकर जांच पड़ताल की और मोबाइल आदि से लोकेशन आदि खोज कर आरोपियों तक पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पंचशील कॉलोनी बुध नगर निवासी सुरेंद्र उसकी पत्नी सुमन, नीरज, बिसरख गौतम बुध नगर निवासी राहुल शर्मा तथा चिपयाना बुजुर्ग गौतम बुध नगर निवासी विकास को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि प्रिंस जावली स्थित क्रिकेट अकादमी में कोचिंग ले रहा था। उसके सुरेंद्र की पत्नी सुमन से अवैध संबंध हो गए थे । जिसको लेकर उन्हें अपनी प्रतिष्ठा खराब होती दिखाई दी।

बताया कि अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए इन लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से सुमन के जरिए प्रिंस को घर बुलाया और सभी ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रिंस के शव को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र जेपी अस्पताल के पास पुलिया में शव को फेंक दिया और फरार हो गए। 31 दिसम्बर को प्रिंस की सड़ी-गली अवस्था में लाश बरामद हो गई लेकिन पहचान न होने के कारण पुलिस ने का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रिंस के दो मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular