Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रादेशिक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में तीन अधिकारियों की कुर्सी बदली

प्रादेशिक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में तीन अधिकारियों की कुर्सी बदली

लखनऊ। प्रादेशिक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में बुधवार को तीन अधिकारियों की कुर्सियों में फेरबदल किया गया। रायबरेली जिलाधिकारी से विवाद मामले से जुड़े डॉ संजय कुमार शर्मा का भी स्थानांतरण किया गया है। 
 गौरतलब है कि आज हुए फेरबदल में डॉ संजय कुमार शर्मा को मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली से वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय झांसी कर दिया गया। इसी प्रकार डॉ वीरेंद्र सिंह को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सचिवालय डिस्पेंसरी बापू भवन लखनऊ से रायबरेली का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।
 डॉक्टर श्रीप्रकाश वत्स को वरिष्ठ परामर्शदाता श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल लखनऊ से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सचिवालय डिस्पेंसरी बापू भवन लखनऊ के पद का प्रभार दे दिया गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular