Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

शाहजहांपुर (हि.स.)। जैतीपुर पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हुई चोरी की घटना का 24 घण्टे में खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान,अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुआ है।

क्षेत्राधिकारी तिलहर परमानंद पांडेय ने मंगलवार को बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा थाना जैतीपुर क्षेत्र में खेडा रठ स्थित पीएचसी के स्टोर रूम में रखा सरकारी सामान चोरी कर लिया गया था। फार्मसिस्ट मोहम्मद अकरम ने सोमवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

बताया कि जैतीपुर पुलिस ने बीती रात बंडिया खुर्द तिराहे पर स्थित मैन्था फैक्ट्री के सामने से जनपद बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के मोहल्ला बड़ा पारा काशीराम कालोनी निवासी मोहम्मद इरफान तथा शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से एक ठेली नुमा मोटरसाईकिल जिस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे चोरी किया गया सामान तथा चोर के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।

चोर इतने शातिर है यह लोग दिन में कबाड़ खरीदने के बहाने घूमते और रैकी करते और रात में चोरो की घटना को आजमा देते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular