मेरठ (हि.स.)। जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता पर किया जाए। किसी भी स्तर पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
व्यापार बंधु की मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी के बालाजी ने राजकीय इंटर काॅलेज की दीवार पर सडक की ओर अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों से अन्य व्यापारियों व आम लोगों से माॅस्क का उपयोग प्रत्येक दशा में करने की अपील करने के लिए कहा। इस अवसर पर सात बिन्दुओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग व अन्य विभागों के प्रवर्तन दल शासन द्वारा निर्धारित प्रावधान के अनुरूप ही कार्य करें। ग्राम बराल परतापुर में पानी की निकासी के लिए नाले को पूर्ण कराने के संबंध में वह एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता करेंगे। अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने कहा कि 50 माइक्रोन से ऊपर की पाॅलीथिन पर ईपीआर नंबर अंकित होता है। उस पर कोई चालान नहीं किया जाता है। प्रवर्तन दल का अपना एक डेªस कोड होता है। पाॅलीथीन निर्माता व बेचने वाली एजेंसियों पर भी निर्धारित मापदंड के अनुरूप कार्य हो। इस अवसर पर वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त आरपी सिंह, उपायुक्त प्रशासन एपी सिंह, उपायुक्त एसके पाण्डेय, व्यापारी नेता विनीत अग्रवाल शारदा, अजय गुप्ता, नवीन गुप्ता, कमल ठाकुर, विपुल सिंघल, मनोज अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, विष्णु दत्त पाराशर, हाजी इकराम, रजनीश कौशल आदि मौजूद थे।
प्राथमिकता पर किया जाए व्यापारियों की समस्याओं का निदान: जिलाधिकारी
RELATED ARTICLES
