Wednesday, March 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरप्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर शनिवार को उतरौला कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह...

प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर शनिवार को उतरौला कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह ने की बैठक

रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर की होने वाले प्राण प्रतिष्ठा की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शनिवार को उतरौला कोतवाली परिसर में निरीक्षक अशोक सिंह ने संभ्रांतजनों के साथ बैठक किया। निरीक्षक अशोक सिंह ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की अभेध सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक प्रबंध पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग भी रामलाल के दर्शन करने अयोध्या जाना चाह रहे हैं वह 22 जनवरी के बाद जाएं। क्योंकि 22 जनवरी को राम मंदिर के सुरक्षा के दृष्टिगत आम लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रह रहे बाहरी प्रवासियों व संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने का भी अपील सभी लोगों से किया गया।

ताकि समय रहते उन सभी लोगों का सत्यापन पूरा किया जा सके। सोशल मीडिया पर पुलिस व मीडिया सेल की पैनी नजर बनी हुई है। भ्रामक जानकारियां प्रसारित करने व समाज को बांटने संबंधी पोस्ट करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। सौहार्द व शांति में बाधा डालने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस प्रशासन कड़ी नजर बनाए हुए हैं। ऐसे लोगों को कानून के शिकंजे में लिया जा रहा है। संचालन समाजसेवी ऐमन रिज़वी ने किया।
महंत मयंक गिरी, प्रधान कुरबान अली, अफजल खान, जगदीश यादव मोहम्मद वसीम, अशोक पांडे, सभासद अल्ताफ अहमद, सगीर बेग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular