Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्राण-प्रतिष्ठा के निमंत्रण मिलने पर बलिदानी की पत्नी के छलके आंसू

प्राण-प्रतिष्ठा के निमंत्रण मिलने पर बलिदानी की पत्नी के छलके आंसू

फतेहपुर (हि.स.)। जिले के मलवां विकास खंड के गुनीर ग्राम सभा के मजरा राम सहाय का डेरा निवासी अशोक सिंह कारसेवा में बलिदान हो गये थे। सोमवार को उनकी पत्नी को भगवान श्रीराम का पट्टा व शाल देकर सम्मानित करने के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पधारने का निमंत्रण-पत्र दिया गया। जिसे ग्रहण करते हुए बलिदानी की पत्नी के आंसू छलक आए।

जैसे ही राम की टोली अयोध्या मंदिर का निमंत्रण लेकर करसेवा में बलिदान हुए अशोक सिंह के घर पहुंची, वैसे ही उनकी पत्नी फूट-फूट कर रोने लगी। उन्होंने कहा की आज मेरे पति की इच्छा पूरी हुई, वह आज मेरे बीच नहीं है, लेकिन मैं सौभाग्यशाली हूँ कि प्रभु के मंदिर के लिए हमारे पति बलिदान हुए। आज प्रभु का भव्य मंदिर हमारे सामने बन गया है, आज हम धन्य हो गई।

मलवां विकास खंड के गुनीर ग्राम सभा के मजरे राम सहाय का डेरा निवासी अशोक सिंह 1992 में कार सेवा करने अयोध्या गए हुए थे। वहां पर उनको गोली लग गई थी। जिससे उनकी मौत हो गई। जिनका शव भी परिवार को नहीं मिला था। अस्पताल से मौत की पुष्टि हुई थी। राम की टोली अयोध्या मंदिर का निमंत्रण लेकर जब उनके घर पहुंची तो पत्नी निर्मला देवी रोने लगी और दोनों पुत्र सूरज व अमर भी फूट-फूट कर रोने लगे।

विभाग प्रचारक रितुराज, जिला संघसंचालक रामप्रकाश सिंह,विहिप जिला मंत्री शैलेष सिंह,मालवा खंड कारवाह अभय,धर्म जागरण प्रमुख दशरथ सिंह, अभय सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद विश्वकर्मा,विकाश तिवारी,करन सिंह, सरवन सिंह ने पत्नी को अंगवस्त्र देकर भगवान श्रीराम का पटका पहना कर सम्मानित किया, साथ ही अयोध्या का निमंत्रणपत्र दिया।

देवेन्द्र/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular