Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्राचीन रामलीला में भगवान श्रीराम के जन्म पर अयोध्या में खुशी की...

प्राचीन रामलीला में भगवान श्रीराम के जन्म पर अयोध्या में खुशी की लहर

भगवान राम के जन्म पर मनाया गया जश्न

औरैया (हि. स.)। जनपद के फफूंद कस्बा स्थित प्राचीन रामलीला मैदान में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन बीती रात्रि में रावण दिग्विजय व श्री रामजन्म की लीलाओं का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम का जन्म होते ही पंडाल में जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। पंडाल में भगवान श्रीराम के जन्म की लीला को देखने के लिए रामलीला पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ रही।

कस्बा स्थित प्राचीन रामलीला मैदान में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में रात्रि रावण दिग्विजय व श्री रामजन्म की लीलाओं का मंचन किया गया। मुख्यअथिति वरिष्ठ समाजसेवी उधमचन्द्र अग्रवाल व पूर्व प्रधानाचार्य अमरनाथ दीक्षित ने सयुक्त रूप से फीता काटकर लीला का शुभारम्भ किया। मुख्य अथिति ने भगवान विष्णु की आरती उतारी।

उन्होंने कहा कि 152 वां गौरवशाली वर्ष चल रही रामलीला आस-पास के क्षेत्रों में प्रसिद्ध है। पुरानी विरासत को बनाये रखने के रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व कमेटी के पदाधिकारियों को उन्होंने आभार व्यक्त किया। मंचन के दौरान रावण दिग्विजय की लीला का मंचन दिखाया गया, उसके बाद श्रीराम जन्म प्रसंग में दिखाया गया कि राजा दशरथ अपने विचार कर रहे हैं कि हमारे घर में कोई पुत्र नहीं है। जिसके घर में पुत्र नहीं होता वह घर अशुभ माना जाता है। इस दुख को लेकर राजा दशरथ अपने गुरु वशिष्टजी के पास जाते हैं। विशिष्ट ऋषि उन्हें वरदान देते हैं और पुत्र के लिए पुत्रेष्ठि यज्ञ कराने को कहते हैं। यज्ञ से स्वयं अग्निदेव प्रकट होकर प्रसाद देते हैं। उस प्रसाद को बराबर मात्रा में बांटकर तीनों रानियों को दिया जाता है, जिससे उनके घर चार पुत्रों की प्राप्ति होती है।

ज्येष्ठ पुत्र का नाम राम, दूसरे का भरत, तीसरे का लक्ष्मण ओर चौथे भाई का नाम शत्रुध्न रखते हैं। भगवान राम का जन्म होते ही रामलीला पंडाल में जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। राम जन्म को देखने के लिए पंडाल में भक्तो की भारी भीड़ रही।

रामलीला समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्र पोरवाल(बब्बू दादा) ने आये हुये सभी भक्तो व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौक़े पर अन्नी त्रिपाठी,अनुराग तिवारी,अवधेश दुवे,राजू पांडये,नितिन तिवारी,गीता कुशवाहा,जतिन शर्मा,श्यामू अग्निहोत्री सहित आदि लोग मौजूद रहे।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular