Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्राचीन मंदिर की बाउंड्रीबाल को लेकर दो पक्षों में तनाव

प्राचीन मंदिर की बाउंड्रीबाल को लेकर दो पक्षों में तनाव

– एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने जेसीबी से सीमेंट के खम्भे तुड़वाये

औरैया (हि.स.)। सहायल थाना क्षेत्र में शिवगंज के प्राचीन शिव मंदिर की बन रही बाउड्रीबाल के सीमेंट के खम्भों को पुलिस द्वारा जेसीबी से गिराये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को मंदिर पर एकत्रित होकर प्रशासन व पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस द्वारा समझाने के बाद ग्रामीण वापस घरों को चले गये।

क्षेत्र के ग्राम शिवगंज में 80 साल पुराने शिव मंदिर पर शिव भक्तों व ग्रामीणों द्वारा मंदिर के चारों ओर बाउंड्री बाल का निर्माण कराया जा रहा था। जिसको लेकर दो पक्षों में उस समय तनाव बढ़ गया, जब उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद शनिवार की शाम पुलिस द्वारा जेसीबी मशीन से बाउंड्री के लिए बनवाये जा रहे सीमेंट के खम्भों को गिरवा दिया गया था।

एक पक्ष सुरेन्द्र मिश्रा निवासी शिवगंज का कहना है कि मंदिर के आसपास उनकी जमीन पड़ती है। ग्रामीणों ने उस जमीन पर मंदिर की बाउंड्री बाल बनवाने के लिए सीमेंट के खम्भे बना दिये। जिनको गिरवाने के लिए वह उपजिलाधिकारी लवगीत कौर से आदेश ले आया था। वही, दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के चारों बाउंड्रीबाल बनवाये जाने हेतु एक माह पूर्व चंदा किया गया था। जिसके बाद बाउंड्री बनवाने हेतु मंदिर के चारो ओर सीमेंट के खंभे बनवाये गए थे। जिनको पुलिस ने जेसीबी की मदद से गिरा दिया है। जबकि पूर्व में इस जमीन की क्षेत्रीय लेखपाल की मदद से पैमाइस भी हो चुकी है।

बाउंड्रीबाल के सीमेंट के खम्भे गिराये जाने से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीण महिला व पुरूष रविवार को मंदिर पर एकत्रित हुए और प्रशासन व पुलिस के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि प्रशासन व पुलिस ने एक पक्ष की बात सुन बाउड्रीबाल हेतु बनाये गये सीमेंट के खम्भों को गिरवा दिया है। विरोध प्रदर्शन की जानकारी होते ही 112 पुलिस व थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा करीब एक घंटे तक समणने के बाद ग्रामीण शांत हुए जिसके बाद वह अपने घरों के लिए चले गये।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि उपजिलाधिकारी बिधूना के आदेश के बाद मंदिर के चारों तरफ बने सीमेंट के खम्भों को गिरवाया गया है। अगर अब आगे उच्चाधिकारियों का कोई निर्देश या आदेश आता है तो उसका पालन किया जाएगा।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular