Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रसपा कार्यकर्ता की हत्या में चचेरा भाई गिरफ्तार

प्रसपा कार्यकर्ता की हत्या में चचेरा भाई गिरफ्तार

मेरठ (हि.स.)। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव में प्रसपा कार्यकर्ता सुधीर की हत्या के मामले में पुलिस ने चचेरे भाई कमलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। कई अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है और उनसे पूछताछ कर रही है।

शोभापुर गांव में शुक्रवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ता सुधीर उर्फ सिद्धू की उसके चचेरे भाई कमलदीप ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। 7 दिन पहले सुधीर और कमलदीप के बीच कहासुनी हो गई थी। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। शुक्रवार को कमलदीप अपने साथियों के साथ सुधीर के घर पहुंचा और सुधीर को बुरी तरह से पीटा। इसके बाद पेट में चाकू से वार करके सुधीर की हत्या कर दी और फरार हो गए। कमलदीप समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। शनिवार को कंकरखेड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपित कमलदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया हुुआ है और उनसे पूछताछ कर रही है। कमलदीप ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular