-बाबा धाम में क्राउड मैनेजमेंट को परखा, दर्शन पूजन भी किया
वाराणसी (हि.स.)। बाबा विश्वनाथ की नगरी में भ्रमण पर आए 7 राज्यों के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधिवत दर्शन-पूजन के बाद काशी विश्वनाथ की भव्यता को देखने के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था और क्राउड मैनेजमेंट को देखा। स्थानीय अफसरों ने उन्हें क्राउड मैनेजमेंट के विषय में जानकारी दी। इसके पहले अफसरों की टीम ने गंगा में नौका विहार कर घाट किनारे के सौन्दर्य और काशी के आध्यात्मिक वैभव को भी देखा और महसूस किया। इसके पहले दल ने रविवार शाम दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती की भव्यता देखी ।
श्रीधर
