Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी पूर्ण मनोयोग से करें अपने कर्तव्यों का निर्वहन -...

प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी पूर्ण मनोयोग से करें अपने कर्तव्यों का निर्वहन – अवनीश अवस्थी

लखनऊ(हि.स.)। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी से आज उत्तर प्रदेश कैडर (73वें आरआर, वर्ष 2019-20 बैच) के 10 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने लोकभवन स्थित सभागार कक्ष में मुलाकात की।

श्री अवस्थी ने नये आईपीएस प्रशिक्षुओं को अपने अनुभव साझा करते हुए शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अपराधों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाये जाने और महिलाओं एवं जन सामान्य आदि को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के तरीकों की जानकारी दी।

उन्होंने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों से कहा कि उत्तर प्रदेश एक विशाल एवं सुंदर प्रदेश है। आप लोगों को इस प्रदेश में सीधे जनता से जुड़कर काम करने का अवसर मिला है।

श्री अवस्थी ने इन अफसरों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि आप सभी जन आकांक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने में सफल हो। पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए जन मानस का विश्वास प्राप्त करे।

अपर मुख्य सचिव (गृह) से मिलने आये प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी में सर्वश्री शक्ति मोहन अवस्थी, मानुष पारिक, पाटिल निमिष दशरथ, अमित कुमावत, आयुष विक्रम सिंह, चिराग जैन, पुनीत द्विवेदी, शिवा सिंह, अनुकृति शर्मा और श्रुति श्रीवास्तव है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular