Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेश प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने देखे बुद्ध व जैन धर्म के धरोहर

 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने देखे बुद्ध व जैन धर्म के धरोहर

– 5वीं सदी की महापरिनिर्वाण प्रतिमा की जानी विशेषता

कुशीनगर (हि.स.)। भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शनिवार को कुशीनगर में स्थित बुद्ध व जैन धर्म के धरोहरों को देखा। प्रशिक्षुओं ने महापरिनिर्वाण मन्दिर में बुद्ध की 5वीं सदी की शयनमुद्रा वाली प्रतिमा की खूबियां जानी।

उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में 2021 बैच के उत्तर प्रदेश संवर्ग के 16 प्रशिक्षु अधिकारी उप्र अध्ययन भ्रमण के क्रम में यहां आए थे।भ्रमण की शुरुआत ग्रुप लीडर प्रशिक्षु अधिकारी हिमांशु गुप्त व जागृति अवस्थी के नेतृत्व में महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर से हुई। यहां उन्होंने बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर पूजा किया। बुद्ध प्रतिमा व स्मारकों के बारे में लेखपाल नीलेश रंजन राव व पर्यटक सूचना अधिकारी डा. प्राण रंजन ने जानकारी दी। भंते उपालि ने पूजा कराई।

प्रशिक्षुओं ने तुर्कपट्टी का सूर्य मंदिर, पावानगर का बुद्ध मंदिर, जैन मंदिर, कुकुत्था घाट, रामाभार स्तूप, राजकीय बौद्ध संग्रहालय व कुशीनगर स्थित अन्य मंदिरों को देखा।

ग्रुप लीडर अवस्थी ने बताया कि प्रशिक्षु कुशीनगर के महत्वपूर्ण स्थलों के अवलोकन के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक परम्पराओं व रीति रिवाजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। दल शुक्रवार की शाम वाराणसी से यहाँ पहुंचा और रविवार को अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगा।

भ्रमण दल में सहायक मजिस्ट्रेट/सहायक कलेक्टर जागृति अवस्थी (मेरठ), अंकिता जैन (रायबरेली), सार्थक अग्रवाल (प्रयागराज), शाश्वत त्रिपुरारि (गोरखपुर), कृष्ण कुमार सिंह (अयोध्या), डा. दिव्या मिश्रा (हरदोई), प्रखर कुमार सिंह (आजमगढ़), जगत साई राल्लापल्ली (बांदा), मृणाली अविनाश जोशी (अलीगढ़), डा. पूजा गुप्ता (आगरा), ध्रुव खाडिया (मथुरा), कृति राज (सहारनपुर), शाहिद अहमद (झांसी), कडारकर कमल किशोर देशभूषण (वाराणसी), हर्षिका सिंह (मुरादाबाद) व हिमांशु गुप्ता (कानपुर) शामिल रहें।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular