Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रशिक्षण सम्बंधी सही जानकारी न देने पर स्पष्टीकरण का निर्देश

प्रशिक्षण सम्बंधी सही जानकारी न देने पर स्पष्टीकरण का निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिंकों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

प्रयागराज (हि.स.)। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री ने गुरूवार को बिशप जॉनसन गर्ल्स इण्टर कालेज में मतदान कार्मिंकों के द्वितीय प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण के बारे में मतदान कार्मिंकों से जानकारी ली। मतदान कार्मिंकों द्वारा दी जाने वाली प्रशिक्षण का मतदान से सम्बंधित सही जानकारी न दे पाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने मार्क पोल तथा एएसडी लिस्ट आदि की रैण्डम जानकारी ली तथा मशीन को कैसे सील किया जाता है, उसकी जानकारी वहां पर मतदान कार्मिंकों से एसेम्बल करा कर देखा। सही एसेम्बल न कर पाने की दशा में मास्टर ट्रेनर, सुपर मास्टर ट्रेनरों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुनः प्रशिक्षण दिये जाने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो भी मतदान कार्मिंक मतदान में लगाये गये है, उनको मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी रहनी चाहिए तथा प्रशिक्षण में आ रहे मतदान कार्मिंक अपने साथ नोटबुक भी लाए तथा जो बताया जा रहा है, उसको नोट भी करते रहें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक कक्षों में जाकर प्रशिक्षण के कार्यों की जानकारी ली तथा प्रत्येक स्टॉल पर जाकर मतदान कार्मिकों की उपस्थिति की भी जानकारी ली। निर्देशित किया कि जो भी मतदान कार्मिंक अनुपस्थित पाये जायेंगे, उन पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इसी क्रम में मतदान कार्मिंक अधिकारी-मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि ने कहा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगा। उन्होंने मतदान कार्मिंक धर्मेन्द्र कुमार दुबे से स्पष्टीकरण तलब किया। मतदान सम्बंधी प्रक्रिया की सही जानकारी न होने पर पुनः प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया। है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, डीडीओ ए.के मौर्या सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular