Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रशिक्षण में नींद आने पर हेडकांस्टेबल ने दिया अनोखा जवाब

प्रशिक्षण में नींद आने पर हेडकांस्टेबल ने दिया अनोखा जवाब

-ज्यादा भोजन करने से आ गई थी नींद

सुलतानपुर (हि.स.)। जिले में हेड कांस्टेबल को प्रशिक्षण के दौरान नींद आ गयी। इस पर उससे जब स्पष्टीकरण मांगा गया तो उसने बताया कि खाना अधिक खाने से उसे नींद आ गई थी। उसने बताया कि खाने में उसने 25 रोटी, एक थाली चावल, दो कटोरी दाल और एक कटोरी सब्जी ले ले ली थी। इसके चलते सुस्ती छा गई और वह सो गया। भविष्य में इतना भोजन नहीं लेने की बात कहते हुए उसने क्षमा याचना की है।

जिले के दादूपुर में पुलिस ट्रेनिंग कैंप मे यहां ट्रेनिंग ले रहे एक सिपाही का स्पष्टीकरण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रशिक्षण की कक्षा मे सोमवार को हेड कांस्टेबल राम शरीफ सोते पाए गए थे। सोते मिलने पर अधिकारी ने जवाब मांग लिया।

पीटीसी के टोली कमांडर ने हेड कांस्टेबल से सवाल किया था कि 10 अक्टूबर को कक्षा रूम चलते समय आप सोते हुए पाए गए। यह कृत्य ट्रेनिंग सेंटर की मर्यादा को तार-तार करता है। यह घोर लापरवाही का प्रतीक है। इस संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण दें। श्री यादव ने अपने स्पष्टीकरण में जो लिखा, उसे पढ़कर सभी हतप्रभ रह गए। उन्होंने लिखा है कि लखनऊ से ट्रेनिंग के लिए वे पीटीसी दादूपुर के लिए रवाना हुए थे। उन्हें यहां पहुंचने में काफी परेशानी हुई और वे थके-हारे शाम तक पीटीसी पहुंचे थे। शाम को सही भोजन नहीं मिलने के कारण उनका पेट नहीं भरा था, इसलिए सुबह के समय भोजन में 25 रोटी, एक थाली चावल, दो कटोरी दाल और एक कटोरी सब्जी खाने में ले लिया था।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular