Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यप्रशांत किशोर अब नहीं रहे अमरिंदर सिंह के सलाहकार

प्रशांत किशोर अब नहीं रहे अमरिंदर सिंह के सलाहकार

राज्य डेस्क

चंडीगढ़ ! चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका से अस्थायी अवकाश लेने के अपने निर्णय के मद्देनजर वे सीएम के प्रधान सलाहकार के रूप में जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कैप्टन से अनुरोध किया कि उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर को अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ जुड़ने का प्रस्ताव दिया गया है। अपनी खोई जमीन को फिर से हासिल करने और राज्यों में अपनी स्थिति दुरस्त करने के लिए कांग्रेस को अब पीके में ही सहारा नजर आ रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि किशोर कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार कर सकते हैं। इन चुनावों में पीके की अब बड़ी भूमिका होगी। बताया जा रहा है कि पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा करने और उसका ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए यह बैठक हुई। पीके इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ आए थे, उस समय सपा और कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन हुआ था, लेकिन यह गठबंधन चुनाव नहीं जीत पाई। उस समय कहा गया कि पीके चुनाव में प्रियंका गांधी को चेहरा बनाना चाहते थे लेकिन पार्टी आलाकमान के साथ इस मुद्दे पर बात नहीं बन पाई थी, इसलिए पीके बीच में ही पार्टी से अलग हो गए।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular