Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रवक्ता की परीक्षा में 48.55 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित

प्रवक्ता की परीक्षा में 48.55 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित

प्रयागराज(हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा रविवार को आयोजित प्रवक्ता राजकीय आश्रम पद्धति इण्टर कॉलेज (प्रा.) परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति कुल 48.55 प्रतिशत रही।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उक्त परीक्षा उप्र के दो जनपदों प्रयागराज व लखनऊ के 92 परीक्षा केन्द्रों पर 11 से 1 बजे तक आयोजित करायी गई, जिसमें कुल 42,914 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा सकुशल, निर्विघ्न एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular