Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयाग व्यापार मंडल ने मनाया 65वां स्थापना दिवस

प्रयाग व्यापार मंडल ने मनाया 65वां स्थापना दिवस

प्रयागराज (हि.स)। नव वर्ष के शुभ अवसर पर करेलाबाग कुष्ठ रोगी आश्रम में शुक्रवार को प्रयाग व्यापार मंडल ने अपना 65वां स्थापना दिवस कुष्ठ रोगियों को सामग्री एवं फल आदि वितरित कर मनाया। 
 इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी रेंज केपी सिंह, डीआईजी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी सिटी दिनेश सिंह, सीओ प्रथम सत्येंद्र प्रकाश तिवारी मौजूद रहे। एडीजी ने प्रयागराज के सभी व्यापारियों को नव वर्ष की बधाई देते हुए प्रयाग व्यापार मंडल को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी। केपी सिंह ने कहा कि ऐसे नेक कार्य से समाज को प्रेरणा मिलती है। दीन दुखियों की मदद करने से बड़ा पुण्य कोई और नहीं होता। 
सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कहा व्यापारियों की सुरक्षा एवं सहयोग के लिए प्रयागराज की पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी। समस्त अधिकारियों ने व्यापारियों को नव वर्ष की बधाई दी। कार्यक्रम में 50 से अधिक कुष्ठ रोगी भाई-बहनों को गरम वस्त्र जैसे कम्बल, टोपी, मफलर, मोजा व दवा, सेनिटाइजर, मास्क और राशन सामग्री व फल, मिठाई का वितरण किया गया।

व्यापार मण्डल के मीडिया प्रभारी एवं शगुन के निदेशक मो. अकरम ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष विजय अरोरा व धन्यवाद महामंत्री सोहैल अहमद ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम में इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आलोक मिश्रा, डॉ. सुशील सिन्हा, डॉ. अविनाश श्रीवास्तव, प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा, महामंत्री सोहैल अहमद, रमेश अग्रहरी, सरदार जोगिंदर सिंह, सुशील खरबंदा, पार्षद साहिल अरोरा व पार्षद ऋषि निषाद उपस्थित रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular