Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज से सपा के तीन उम्मीदवार घोषित

प्रयागराज से सपा के तीन उम्मीदवार घोषित

-नागेन्द्र ने थामा अपना दल एस का दामन

प्रयागराज (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को प्रयागराज से तीन प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही सपा को बड़ा झटका उनके सांसद रहे नागेन्द्र सिंह पटेल ने अपना दल (एस) ज्वाइन कर दिया है।

सपा की जारी सूची के अनुसार प्रयागराज के शहर पश्चिमी से अमरनाथ मौर्या, शहर दक्षिणी से रईस चंद्र शुक्ला को उम्मीदवार घोषित किया है। यह दोनों नाम चौंकाने वाले हैं। इसके अलावा प्रतापपुर विधानसभा से पूर्व विधायक श्रीमती विजमा यादव को मैदान में उतारा है।

सपा से पूर्व सांसद रहे नागेन्द्र सिंह पटेल ने आज अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्हें अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सदस्यता ग्रहण करायी है। फूलपुर के पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल व उत्तर प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आलोक पटेल अपना दल एस में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आलोक पटेल व खटिक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमित सोनकर भी पार्टी में शामिल हुए। अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2022 में भारी बहुमत से फिर एनडीए की सरकार बनाने जा रही है।

पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि वह हाशिए पर पड़े समाज को विकास की धारा से जोड़ने के लिए हमने अपना दल एस में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular