Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज : सर्विलांस टीम ने लगभग पन्द्रह लाख का मोबाइल किया बरामद

प्रयागराज : सर्विलांस टीम ने लगभग पन्द्रह लाख का मोबाइल किया बरामद

प्रयागराज(हि.स.)। जनपद में विभिन्न थाना क्षेत्र से आम जनता के खोए हुए 80 मोबाइल फोन बरामद करने में सर्विलांस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।

पुलिस अधीक्षक अपराध सतीश चन्द्र ने शनिवार दोपहर पत्रकारों से बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गिरे या खो जाने के बाद उपभोक्ता ने गुमशुदगी दर्ज कराई और क्राइम ब्रांच के सर्विलांस टीम से सहयोग मांगा था। सर्विलांस टीम के सिपाही प्रवीण कुमार मिश्रा, बलवन्त यादव, सुधांशु यादव,आमोद कुमार, सौरभ उत्तम, अंकित वर्मा, अंकित मिश्रा, सुधीर कुमार,पुत्तन अग्निहोत्री ने अथक प्रयास के बाद अस्सी मोबाइल बरामद किया है।

एसपी क्राइम ने हरदोई निवासी छात्रा शैलजा को उसका खोया हुआ फोन बरामद कर उसे सौंपा तो वह फोन पाकर पुलिस की कार्यशैली को सराहा। इसी तरह प्रतापगढ़ के निवासी सूरज सोनी को फोन दिया, समाजसेवी निशा कोतनानी और विश्वनाथ निषाद समेत सभी मोबाइल पीड़ितों को सुपुर्द किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम को पच्चीस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular