Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज : सपा प्रत्याशी मालती यादव ने नामांकन दाखिल किया

प्रयागराज : सपा प्रत्याशी मालती यादव ने नामांकन दाखिल किया

प्रयागराज (हि.स.)। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मालती यादव ने आज जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र चार सेटों में दाखिल किया। 
इस दौरान उत्तम यादव, सुरेश कुमार, शिवा कांत एवं प्रमील यादव प्रस्तावक रहे तथा सोम दत्त पटेल, बृजेश यादव, सरिता पटेल, जय शंकर भारती ने अनुमोदन किया। 
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में मालती यादव ने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चत है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि सत्ता और प्रशासन द्वारा उनके समर्थक जिला पंचायत सदस्यों को डराया, धमकाया और फर्जी मुकदमे की धमकी दी जा रही है। इसके बावजूद हमारे समर्थक सदस्यों की संख्या 61 से बढ़कर 65 हो गई है। 
सपा जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा कि इटावा का जिला पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भाजपा को वहां कोई प्रत्याशी नहीं मिला, जो नामांकन कर सके।
इसके पूर्व मालती यादव ने सपा के जार्जटाउन कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू जवाहर सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके जिला पंचायत कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर योगेश चन्द्र यादव, सैयद इफ्तेखार हुसैन, उज्ज्वल रमण सिंह, डॉ मान सिंह यादव, के के श्रीवास्तव, संदीप सिंह पटेल, पंधारी यादव, कमल सिंह यादव, राम मिलन यादव, बासुदेव यादव, धर्म राज पटेल, नागेन्द्र सिंह पटेल, कृष्ण मूर्ति सिंह, दान बहादुर मधुर, मो. अस्करी, नाटे चौधरी सहित अन्य सपा नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular