प्रयागराज (हि.स.)। क्राइम ब्रांच की एसओजी नार्कोटिक्स टीम एवं जार्जटाउन की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार को सट्टा चलाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। टीम ने सट्टा से सम्बन्धित 6 सट्टा के कागज एवं तेरह हजार दो रूपए नगद और एक मोहर, पांच मोबाइल बरामद किया है।
पकड़े सट्टेबाजों में दारागंज के बक्सीखुर्द निवासी सुनील कुमार गुप्ता पुत्र जवाहर गुप्ता, कच्ची सड़क दारागंज निवासी अमन कुमार पुत्र शिवशंकर, मोहित यादव पुत्र स्वर्गीय लल्लू यादव, कच्ची सड़क निवासी कुशल कुमार पुत्र रमाशंकर, आलोपीबाग झोपड़ पट्टी निवासी उत्तम सिंह पुत्र बद्री प्रसाद, जार्जटाउन के पूरा दलेल निवासी आकाश कुमार पुत्र रमाशंकर है। जबकि मौके से फरार हुए पारस निषाद और अरबिन्द पासी की तलाश की जा रही है।
उक्त गिरफ्तारी उपनिरीक्षक लाल भारत यादव एवं क्राइम ब्रांच की एसओजी नार्कोटिक्स टीम मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह अल्लापुर के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की नार्कोटिक्स टीम एवं जार्जटाउन पुलिस ने गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
Submitted By: Edited By: Rajesh Kumar Tiwari
