प्रयागराज)। संगम नगरी प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर घाट पर कोराना काल में दफनाए गए शवों से चुनरी, रामनामी दुपट्टे और लकड़ियों के हटाए जाने के मामले की जाएगी। डीएम प्रयागराज ने इस मामले को लेकर दो सदस्यीय जांच बैठा दी है। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीर और संवेदनशील बताते हुए पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से आदेश जारी कर एडीएम प्रशासन और एसपी गंगापार को मामले की जांच सौंपी है। डीएम और एसएसपी की ओर से सौंपी गई जांच में अधिकारी यह पता लगाएंगे किसने कब्रों से चुनरी और रामनामी दुपट्टे हटाते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया है और वीडियो बनाने के पीछे असल मंशा क्या थी। दोनों जांच अधिकारी मौके पर जाकर विस्तृत जांच पड़ताल करेंगे।
जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि श्रृंगवेरपुर घाट पर कोरोना काल में अप्रैल और मई माह में बड़ी संख्या में शव दफनाये गये थे। हालांकि अब यह तर्क दिया जा रहा है कि यहां पहले से ही शवों को दफनाने की परम्परा रही है, लेकिन कोरोना काल में बड़ी संख्या में शवों को दफनाने को लेकर विवादों में घिरे प्रशासन के इस जांच को लेकर भी कई गम्भीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कब्रों से चुनरी और रामनामी दुपट्ट हटाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने भी शासन और प्रशासन पर निशाना साधा है। वहीं इस मामले में लोगों का कहना है कि यहां पर शवों को दफनाने की परम्परा जरुर रही है। लेकिन कोरोना काल में आर्थिक तंगी की वजह से ज्यादातर लोगों ने शवों को दफन किया है। वहीं इस पूरे मामले में बुधवार को प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी श्रृंगवेरपुर नहीं पहुंचा। लेखपाल अनिल कुमार पटेल के मुताबिक श्रृंगवेरपुर में घाटों पर सफाई के लिए नगर पंचायत लालगोपाल गंज की टीमें लगायी गई हैं। लेकिन कब्रों पर से चुनरी या रामनामी दुपट्टे किसने हटाये इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
प्रयागराज : श्रृंगवेरपुर घाट पर दफनाए शवों से चुनरी हटाने के मामले की होगी जांच, डीएम ने बैठाई दो सदस्यीय जांच
RELATED ARTICLES
