प्रयागराज (हि.स.)। आपरेशन माफिया के तहत अतीक का सबसे खास शूटर मल्ली के अवैध बने घर को पीडीए ने बुधवार दोपहर जमींदोज कर दिया। इसके खिलाफ राजू पाल हत्याकाण्ड समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण जोनल अधिकारी संत शुक्ला ने बताया कि धूमनगंज थाना क्षेत्र के बमरौली उमरी निवासी आशिफ उर्फ मल्ली का आवास अवैध बना हुआ है। इसके खिलाफ धूमनगंज थाना में विधायक राजू पाल हत्याकाण्ड एवं हत्या, लूट, रंगदारी समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
योगी सरकार की आपरेशन माफिया अभियान के तहत एडीएम और प्रशासन के संयुक्त टीम ने बुधवार को कई थाने की पुलिस एवं पीएसी के साथ पहुंचे। उसके अवैध बने घर को जमींदोज कर दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अतीक अहमद के करीबी शूटर का घर जमींदोज किया गया। पुलिस वहां सुरक्षा के तैनात की गई।
