प्रयागराज (हि.स.)। कोरांव थाना क्षेत्र के पथरा गांव में मंगलवार को बोरे में एक युवक का शव मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक दो दिन से गायब था। वारदात की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
खीरी थाना क्षेत्र के लालतारा गांव निवासी सुभम सोनी (30वर्ष) दो दिन पूर्व घर से निकला और वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन बेटे के न मिलने पर परिजनों ने खीरी थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार की सुबह को कोरांव थाना क्षेत्र के पथरा गांव के बाहर एक बोरे में शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर, उसकी पहचान के लिए प्रयास किया। इसी बीच खबर मिलते ही उसके परिवार के सदस्य पहुंचे और शिनाख्त किया।
थाना प्रभारी कोरांव का कहना है कि मामला खीरी थाने से संबंधित है। पूरे मामले की जांच जारी है। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की बात बतायी जा रही है, सभी बिन्दुओं पर जांच के बाद घटना का खुलासा किया जायेगा।
Submitted By: Edited By: Deepak Varun
प्रयागराज: युवक का शव बोरे में मिला, हत्या की आशंका
RELATED ARTICLES
