Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज : यमुना में उतराता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

प्रयागराज : यमुना में उतराता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

प्रयागराज (हि.स.)। लालापुर थाना क्षेत्र के बसहरा तरहार गांव में सोमवार को यमुना नदी में एक युवक का शव उतराता हुआ पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।

लालापुर पुलिस के मुताबिक, बसहरा तरहार गांव के पास सोमवार भोर में यमुना नदी में एक 30 वर्षीय युवक का शव उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से युवक का शव नदी से बाहर निकलवाने के बाद, उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरु कर दिया। यहां के ग्रामीणों ने शव की हालत देखकर आशंका जताई है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा, जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular