Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

प्रयागराज में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

प्रयागराज (हि.स.)। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के भरेठा मोड़ तिराहे के पास से पुलिस ने बुधवार दोपहर को 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने दोनों के कब्जे से दो तमंचा भी बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपितों में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा गांव निवासी हसीन अहमद और मरियाडीह निवासी सहबान हैं। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों विगत छह महीने से फरार चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular