Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

प्रयागराज में सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

प्रयागराज (हि.स.)। मऊआइम थाना क्षेत्र के गमिरहटा गांव के समीप रविवार सुबह एक युवक शव सड़क किनारे पाया गया। वहीं पास में एक मोटर साइकिल भी लावारिश हालत में पाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे मार्गदुर्घटना मान रही है। 
मऊआइम के मौका गांव निवासी दिलीप कुमार यादव (40 वर्ष) पुत्र छेदीलाल यादव शनिवार की रात मोटर साइकिल से अपने घर के लिए कहीं से लौटा था। रास्ते में उसके साथ क्या हुआ, यह किसी को पता नहीं है। रविवार की सुबह गमिरहटा गांव के समीप एक युवक का शव सड़क किनारे गांव के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को एक मोटर साइकिल भी मिली। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने उसकी पहचान कराने में कामयाब हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक गंगा पार धवल जायसवाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुघर्टना का लग रहा है। लेकिन जब तक पोस्टमार्टम नहीं हो जाता, तब तक कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular