Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में युवक की हत्या कर फेंका शव

प्रयागराज में युवक की हत्या कर फेंका शव

प्रयागराज(हि.स.)। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के मवैया गांव जंगल में सोमवार दोपहर एक युवक का शव पाया गया। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शंकरगढ़ के मवैया गांव के पहाड़ी क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक 30 वर्षीय युवक का शव ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास करती रही्र लेकिन उसकी पहचान न हो पाने की वजह से पुलिस ने लावारिस में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या गला घोंटकर कर दी गई और शव को हत्यारे ठिकाने लगाने की नीयत से जंगल में फेंक कर फरार हो गए ।

अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित का कहना है कि एक युवक का शव जंगल में पाया गया है। मृत्यु का अस्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी शिनाख्त के लिए प्रयास जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular