प्रयागराज(हि.स.)। उतरांव थाना क्षेत्र के बालीपुर गांव के समीप शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में गोली लगने से एक शराब माफिया घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लाखों की शराब के साथ एक कार और तमंचा बरामद किया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक गंगा पार धवल जायसवाल ने बताया कि पकड़ा गया शराब माफिया नवाबगंज थाना क्षेत्र निवासी हबीब अहमद है। इसके खिलाफ नवाबगंज और हण्डिया थाना सहित अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैं।एसपी गंगा पार ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर संदिग्ध वाहनों की जांच एवं तलाशी के लिए उतरांव थाना क्षेत्र में हाईवे पर एकडला पुलिया के पास बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी। रात लगभग साढ़े बारह बजे एक सफेद रंग की कार बैरियर तोड़ते हुए वाराणसी की ओर तेजी से भागी। हालांकि उसे बालीपुर गांव के समीप पुलिस टीम ने रोक लिया। तभी कार चालक पुलिस पर फायर करने लगा। पुलिस ने भी बचाव में गोलियां चलायी। इस दौरान गोली लगने से कार चालक घायल हो गया। घायल आरोपित को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से 300 लीटर अवैध शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण, तमंचा और कारतूस एवं कार बरामद किया गया है।
प्रयागराज में मुठभेड़, शराब माफिया घायल, लाखों की शराब बरामद
RELATED ARTICLES
