Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में भाई की गोली मारकर हत्या, दूसरे की हालत नाज़ुक

प्रयागराज में भाई की गोली मारकर हत्या, दूसरे की हालत नाज़ुक

प्रयागराज (हि.स.)। करछना थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में सोमवार को विवाद में सगे चाचा ने लाइसेंसी बन्दूक से दो भतीजों को गोली मारकर भाग निकला। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।

करछना के सेमरी गांव निवासी दीपक शुक्ला (22) और छोटा भाई वैभव शुक्ला से सोमवार सुबह शौच करने को लेकर सगे चाचा नील कमल उर्फ नीलू से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडा एवं असलहा लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गये। नील कमल ने लाइसेंसी बन्दूक से गोली चला दी, जिससे दीपक और वैभव घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वैभव का स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि विवाद में चाचा ने भतीजों को गोली मारा है। इसमें एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस आरोपित की तलाश में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular