Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में बीस लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज में बीस लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज (हि.स.)। नैनी एवं यमुनापार एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार को धनुहा मोड़ के समीप से बीस लाख रुपये के स्मैक के साथ एक अन्तरजपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। 
यह जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बाराबंकी जनपद के जैतपुर के टिकरा गांव निवासी मोहम्मद नफीस पुत्र अब्दुल अतीक है। इसके कब्जे से 180 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी कीमत बीस लाख रुपये आंकी गई है। 
उक्त तस्कर को मुखबिर की सूचना पर नैनी कोतवाली पुलिस एवं यमुनापार की एसओजी टीम ने नैनी के धनुहा मोड़ के पास से रविवार दोपहर गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular