Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में बारजा गिरने से तीन की मौत, कई गम्भीर

प्रयागराज में बारजा गिरने से तीन की मौत, कई गम्भीर

प्रयागराज (हि.स.)।मुठ्ठीगंज थाना अंतर्गत हटिया पुलिस चौकी के पास एक जर्जर मकान का बारजा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को चार-चार लाख देने और घायलों का निःशुल्क उपचार कराने का निर्देश दिया है।

मंगलवार की दोपहर बारिश के दौरान कुछ लोग बचने के लिए बारजा के नीचे खड़े हो गए , लेकिन तेज बारिश के दौरान बारजा गिर जाने से एक दर्जन से अधिक लोग मलबे में दब गये। घायलों को आनन-फानन में स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीन लोगों की मौत की एवं छह लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular