Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में दो युवकों की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज में दो युवकों की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज (हि.स.)। धूमनगंज थाना क्षेत्र के मीरापट्टी मोहल्ले में बुधवार दोपहर दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है।

धूमनगंज के मीरा पट्टी निवासी दीपक के घर कसारी मसारी के रहने वाले यासिर (45) और लखनपुर निवासी सुल्तान (35) मिलने के लिए बुधवार दोपहर पहुंचे। इसी बीच किसी बात को लेकर वहां विवाद हो गया। विवाद के दौरान गोली चलने लगी। फायरिंग में गोली लगने से यासिर और सुल्तान घायल हो गए।

फायरिंग की सूचना मिलते ही धूमनगंज थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह कई थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खबर है कि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही गोली से घायल दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। दो युवकों की हत्या की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय समेत पुलिस विभाग के आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है।

पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों में गोली चलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो दोनों युवकों की मौत हो चुकी है। जांच जारी है और परिवार से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular