Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में तीन बजे तक लगभग 42 प्रतिशत मतदान

प्रयागराज में तीन बजे तक लगभग 42 प्रतिशत मतदान

–किन्नरों ने भी पहली बार किया मतदान

प्रयागराज (हि.स.)। प्रयागराज की बारह विधानसभाओं में दोपहर तीन बजे तक 42.29 प्रतिशत मतदान के साथ शान्तिपूर्वक चल रहा है। इस विधान सभा चुनाव में किन्नरों ने भी जमकर उत्साह के साथ पहली बार मतदान किया है। इस बार महिलाओं में भी मतदान करने का भारी उत्साह देखने को मिला है।

जिला निर्वाचन अधिकारी संजय खत्री निरंतर भ्रमण करते हुए मतदान केन्द्रों का जायजा ले रहे हैं। सबसे कम मतदान शहर उत्तरी में और सबसे ज्यादा कोरांव सुरक्षित एवं हंडिया विधानसभा सीट पर मतदान हो रहा है। सुबह मतदान प्रक्रिया धीमी रही 9 बजे तक कुल 6.94 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद 11 बजे तक 18.62 प्रतिशत, एक बजे तक 30.37 प्रतिशत और तीन बजे तक 42.29 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान अभी जारी है, जो सायं लगभग पांच बजे समाप्त होगा।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular