Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत

प्रयागराज में ट्रैक्टर की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत

प्रयागराज (हि.स.)। थरवई थाना क्षेत्र के कुसूगुर गांव में सोमवार रात  ट्रैक्टर की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
थरवई के कुसूंगुर गांव निवासी पारसनाथ यादव (65 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम औतार यादव खेती एवं पशुपालन करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात की रात अपनी भैंस लेकर दूसरे स्थान पर बांधने जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होते ही परिवार के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उसे उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर भागे। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

RELATED ARTICLES

Most Popular