Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में गोली मारकर लाखों के जेवरात ले भागे बदमाश

प्रयागराज में गोली मारकर लाखों के जेवरात ले भागे बदमाश

प्रयागराज (हि.स.)। घूरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक जेवरात कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारी दी। इसके बाद बदमाश उसकी बाइक की डिग्गी से लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।बारां थाना क्षेत्र के छीड़ी गांव निवासी शिवकुमार सोनी पुत्र कन्हैया सोने एवं चांदी के जेवरात बेचने का कारोबार करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर घर से वह बाइक से प्रयागराज शहर आया। वापस घर लौटते समय उसकी गाड़ी के पास स्कूटी सवार बदमाश पहुंचे और उसके हाथ में गोली मारी दी। इसके बाद उसकी गाड़ी की डिग्गी से लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कारोबारी को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular